
पत्नी:- निर्मला देवी नायक
पुत्र:- विकास नायक
पुत्री:- भावना नायक; तेजल नायक
गृहनगर:- मुंबई; इंडिया
विद्यालय:- शेथ एन एल हाई स्कूल मुंबई
डेब्यू फिल्म:- मासूम (1960)
टी वी:- फिलिप्स टॉप 10 (1994)
जन्म:-12 मई 1944
मृत्यु:- 03 अक्टूबर 2021
महाअभिनेता घनश्याम नायक की अचानक हुई मौत। उनकी मृत्यु का कारण कैंसर बताया जा रहा है।
“तारक मेहता का उल्टा चश्मा” के सबसे चहेते और मनोरंजक सदस्य के मृत्यु की खबर ने बड़े- बुज़ुर्ग से लेकर बच्चों तक को झंझोर कर रख दिया है। क्योंकि नत्तू काका 13 वर्ष से इस पारिवारिक शो के जानेमाने सदस्य रहे हैं।
उनके पुत्र विकास द्वारा यह पता चला है कि पिछले वर्ष सितंबर में उनके गले में एक गांठ हो गई थी; जिसकी सर्जरी भी कराई गई थी।

परन्तु; इस साल अप्रैल में फिर से उनके गले में गांठ की पुष्टि हुई जिसके इलाज स्वरूप उनकी कीमोथेरेपी चल रही थी।
कुछ इस तरह कई महीनों तक वह कैंसर से यूहीं अपनी लड़ाई लड़ते रहे। लेकिन आज शाम ५:३० अपराह्न, मुंबई सूचक अस्पताल में जिंदगी की कुछ अंतिम सांसें लेते हुए घनश्याम नायक उर्फ नत्तू काका का निधन हो गया।
अब करोड़ों की संख्या वाले इस शो के दर्शकों के मन में सिर्फ यही प्रश्न है कि क्या “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” आगे भी चलेगा या फिर उसका प्रसारण हो जाएगा बंद!